Quantcast
Channel: Culture – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

इस भारतीय महिला ने एक ऐसी चीज से बना डाली 1,350 गुड़िया कि गिनीज बुक में नाम हुआ दर्ज

$
0
0

घर में पड़ा सामान जो बेकार हो जाता है, काम का नहीं रहता, उसका आप क्या करते हो ? यक़ीनन आप उसे कचरे में फ़ेंक देते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उसी बेकार कचरे को रीसायकल कर बच्चों के लिए खिलौने बनाये जा सकते हैं।

 

जी हां, कोच्चि की रहने वाली विजिथा रिथीश ने बेकार चीजों से खिलौने बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने कूड़े में फेंके जाने वाली चीजों से महीने भर में 1,350 रंग-बिरंगी गुड़िया बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया।

 

Posted by Vijitha Retheesh on 8 ಅಕ್ಟೋಬರ್ 2017

 

विजिथा रद्दी कागज के टुकड़ों से रंग-बिरंगी गुड़िया बनाती हैं। उन्होंने लगातार प्रयासों से कचरे से खिलौने बनाने में महारत हासिल की।

 

Posted by Vijitha Retheesh on 28 ನವೆಂಬರ್ 2016

विजिथा कहती हैं-

 

“मैंने बस ऐसे ही शौक के लिए पेपर डॉल बनाना शुरू किया था, लेकिन बाद में मुझे इसमें दिलचस्पी बढ़ने लगी। पहले रोजाना एक-दो गुड़िया और फिर बाद में रोज 10-15 गुड़िया बनाने लगी। इस काम को अब मैं लगातार करना चाहती हूं।”

 

Posted by Vijitha Retheesh on 1 ಮಾರ್ಚ್ 2014

 

विजिथा मानती हैं कि बेकार मानी जाने वाली चीजें भी असल में बेकार होती नहीं है। हमें उसकी उपयोगिता को समझना चाहिए और उसका सदुपयोग करना चाहिए। उनके इस काम में पति और परिवार का भरपूर सहयोग रहता है, जिससे वे लगातार मोटिवेटेड रहती हैं।

 

बता दें कि विजिथा साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं और आजकल रिसाइकिलिंग पर एक किताब भी लिख रही हैं।

 

Posted by Vijitha Retheesh on 9 ಮೇ 2017

 

कचरे को किस तरह फिर से इस्तेमाल में लाया जाए, इसे लेकर लोगों में अब जागरुकता बढ़ रही है। ऐसी खबरें उत्साहित और आशान्वित करती हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

Trending Articles