Quantcast
Channel: Culture – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

‘प्ले बॉय’इमरान खान की जिंदगी में रही हैं कई लडकियां, बेनजीर भुट्टो से था अफेयर

$
0
0

पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इन्साफ (PTI) पार्टी के मुखिया इमरान खान पर उन्हीं की पार्टी की एक महिला नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे उनकी साख को नुकसान हो सकता है। पार्टी नेता आयशा गुलालई ने इमरान को चरित्रहीन बताते हुए कहा है कि वह महिला नेताओं को अश्लील मैसेज भेजते हैं। आयशा ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए।

आयशा ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता के साथ ही नेशनल असंबेली से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि, पार्टी ने उनकी बातों को बेबुनियाद करार दिया है।

64 साल के इमरान खान की इमेज प्ले बॉय की रही है। उनके अफेयर्स के चर्चे उनके देश में नहीं, बल्कि विदेशों में अखबारों और टीवी की सुर्खियां बटोरते रहे हैं। दो शादियां कर चुके इमरान खान हाल ही में तीसरी शादी की अफवाह को लेकर भी चर्चा में थे।

उनके अफेयर्स की लिस्ट लम्बी है। कहा जाता है किसी जमाने में उनका रिश्ता पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से भी हुआ करता था। ये 1975 के दौर की बात है, जब इमरान और बेनजीर भुट्टो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ा करते थे। उस समय बेनजीर भुट्टो  21 साल की थी।

bhutto imran

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान इमरान और बेनजीर एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे थे। लेकिन कुछ वजहों से उनका रिश्ता निकाह में तब्दील नहीं हो सका था। बाद में बेनजीर भुट्टो ने राजनीतिक और पारिवारिक दबाव के चलते इमरान से दूरी बना ली थी।

इमरान खान की प्रेमिकाओं की सूची में क्रिस्टीन बैकर, सुसान्नाह कॉन्सटेनटाइन, एमा सर्जेंट और सीता व्हाइट जैसे नाम भी शामिल हैं। सीता व्हाइट से उनकी बगैर शादी के एक बेटी भी है, जिसका नाम ताइरियन है। सीता से उनकी नजदीकी 1987-91 के दौर में हुई, फिर 1992 में सीता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसे पहले इमरान खान ने अपनी बच्ची मानने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में पैटरनिटी टेस्ट में पिता होने की पुष्टि होने के बाद इमरान खान को उसे अपनाना पड़ा।

इमरान खान दो बार शादी के बंधन में बंधे, लेकिन दोनों ही शादियां लम्बे वक्त तक नहीं चली। इमरान की पहली शादी जेमाइमा गोल्डस्मिथ से हुई। उस समय इमरान खान की उम्र 42 साल और जेमाइमा 21 साल की थीं। शादी के नौ साल बाद 2004 में यह जोड़ा अलग हो गया। इस शादी से इमरान को दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं।

इसके बाद इमरान ने साल 2015 में बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से निकाह किया था। लेकिन 10 महीने बाद इमरान खान ने अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान से भी तलाक ले लिया। इस शादी के दौरान इमरान खान की उम्र 62 और रेहम 41 साल की थी।

इमरान खान की तीसरी शादी पर बीते कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने इस बात की ओर इशारा करते हुए कहा था कि  उनका शादी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ये हो सकता है कि तीसरी शादी में वह भाग्यशाली हों।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

Trending Articles