Quantcast
Channel: Culture – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

रेगिस्तान में खेला गया ये ‘ह्यूमन लूडो’हो रहा है वायरल

$
0
0

आजकल के बच्चे अक्सर मोबाइल, टैबलेट पर विडियो गेम में लगे रहते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा था जब बच्चे क्या, बड़े भी लूडो खेला करते थे। आज भी कई लोग जब भी समय मिलता है, इसे खेलना पसंद करते हैं। खासकर खाली बैठे रहने से बेहतर टाइम पास करने का लूडो सबसे अच्छा साधन रहा है।

इस खेल से कई लोगों के बचपन की यादें भी जुडी हुई हैं कि कैसे अपने दोस्तों के साथ वे इस खेल का लुत्फ उठाया करते थे। डिजिटल युग की प्रगति होने से पहले लूडो बच्चे-बड़ों के पसंदीदा खेलों में शुमार हुआ करता था। अब कहीं न कहीं आजकल के बच्चों का इस खेल के प्रति रुझान न के बराबर है। लेकिन आज के समय में भी कुछ लोगों ने इस खेल को जिन्दा रखने का एक अद्भूत प्रयास किया है। वे इस इंडोर खेल को एक नए स्तर पर लेकर गए है। घर पर बैठकर खेले जाने वाले इस खेल को आउटडोर खेल का रूप दिया गया है। इस खेल का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक विशाल रेगिस्तान में खेले गए इस खेल में गोटियों की जगह लोगों ने ली है।

गोटी की जगह खड़े शख्स के लिए एक आदमी पासा फेंकता है।

 

गोटी की जगह पहले से खड़े दूसरी टीम के शख्स को बाहर करने का ये तरीका बड़ा हास्यापद है।

 

यकीनन इन्हें देखकर लग रहा है कि ये इस खेल का कितना लुत्फ उठा रहे हैं।

 

वाकई ये दिलचस्प है। क्या आप भी इस तरह से लूडो खेलना पसंद करेंगे ?

 

यहां देखें रेगिस्तान में खेलते इस ह्यूमन लूडो का विडियो:


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

Trending Articles