Quantcast
Channel: Culture – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

यह चट्टान देती है अंडे, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके हैं रहस्य

$
0
0

मुर्गी अंडे देती है। मुर्गी ही नहीं अन्य प्रजातियों की चिड़िया, सांप, छिपकली आदि कई जीव भी अंडे देते हैं। ये सबको पता है। लेकिन क्या आपको पता है कि चट्टान भी अंडे देती है। जी हां! चीन में एक चट्टान हरेक 30 साल में अंडारूपी चट्टान को जन्म देती है, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

स्थानीय लोग इसे दैवीय चमत्कार मानते हैं। उनके अनुसार, अंडे शुरू में एक कवच के अन्दर रहते है, जिसे चट्टान सेती है। कुछ दिन बाद अंडे जमीन पर गिर जाते हैं। मात्र 20 मीटर (65 फ़ीट) लम्बी और 6 मीटर (19 फ़ीट) ऊंची ये अद्भुत चट्टान चीन के दक्षिण-पश्चिमी में गुझउ बुइए और मिआओ ऑटोनोमू क्षेत्रों में स्थित है।

चीन में स्थित इस चट्टान का नाम ‘चैन डैन या’ है, जिसे ‘एग प्रोड्युसिंग क्लिफ’ भी कहा जाता है। वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि ये पत्थर कैसे 30 साल में चट्टान को जन्म देती है। जब नए चिकने चट्टान निकलते हैं तो गांव के लोग इसे घर ले जाते हैं। उनका मानना है कि ये उनके जीवन में खुशहाली लाएंगे।

वैज्ञानिकों की मानें तो ये चट्टान 500 मिलियन साल पहले कैमब्रियन पीरियड में माउंट गैनडेंग के ख़ास हिस्सों से बनी है। ये मुख्यतः काली और ठंढी चट्टान है, जो दुनिया के कई हिस्सों में पाई जाती हैं। भू-वैज्ञानिकों ने परीक्षण के बाद ये जानकारी दी है।

भू वैज्ञानिकों के अनुसार, पर्यावरण बदलाव के साथ ही इस चट्टान की संरचना और तत्वों में बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसपर विभिन्न आकृतियां उभरती हैं। हालांकि, एकदम अंडाकार आकृतियां कैसे बनती हैं, इसका पता लगाना अभी बांकी है।

गौरतलब है कि ऐसा सालों में एक बार होता है, लिहाजा बहुत ही कम पत्थर बचे हुए हैं। स्थानीय लोग इन पत्थरों को गुड लक मानकर घर ले जाते हैं, जिससे अभी मात्र 70 पत्थरों को ही बचाया जा सका है। कहा जा रहा है कि कुछ चट्टान चोरी हो गए या कुछ गायब हो गए। एक लोकल टूरिज़्म ब्यूरो के डायरेक्टर यांग ने साल 2009 में लोगों को ‘चैन डान या’ की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोगों से कहा पर्यटक इन चट्टानी अंडों को देखकर हैरान रह जाएंगे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

Trending Articles