Quantcast
Channel: Culture – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

यह एयरपोर्ट कर्मचारी डांस करते हुए प्लेन को देता है सिग्नल

$
0
0

सोशल मीडिया पर कब कौन कहां क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं। कभी कोई तस्वीर तो कभी कोई विडियो इन्टरनेट पर बड़ी तादाद में लोगों का ध्यान अपने तरफ खींचती है। ऐसे ही एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो जरा हटके है।

video

 

इन दिनों न्यूयॉर्क के ग्रेट रोचेस्टर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर काम करने वाला एक कर्मचारी अपने मजेदार अंदाज के कारण सोसिला मीडिया पर छाया हुआ है।

कायरन ऐशफोर्ड नाम का यह कर्मचारी एयरपोर्ट पर प्लेन को सिग्नल दिखाने का काम करता है। अब आप कहेंगे इसमें हटके क्या है!

guy

 

दरअसल, कायरन डांस करते करते प्लेन को सिग्नल दिखाते हैं और साथ ही प्लेन में चढ़ने वाले यात्रियों को अपने अंदाज में रैप करते हुए इन्स्ट्रक्शन भी देते हैं।

guy

एयरपोर्ट पर प्लेन की लैंडिंग होने या प्लेन के टेकऑफ होने पर कायरन अपने अंदाज में डांस के जलवे दिखाते हुए प्लेन को सिग्नल देते हैं। वह ऐसा पिछले पांच सालों से कर रहे हैं। लोग उनके इस अंदाज को पसंद भी करते हैं।

हाल ही में कायरन का विडियो अमेरिकी म्यूजिक आर्टिस्ट टेरी मैकब्राइड ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। विडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। यह विडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें विडियो:

So this just happened out my window as I was leaving New York headed back home to Nashville. This guy rocks! #TarmacDancer #EmployeeOfTheMonth #TGIF #Southwest

Posted by Terry McBride on 20 ಅಕ್ಟೋಬರ್ 2017


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1635

Trending Articles